दूसरा सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दूसरा सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 7 मार्च (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि दूसरा सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले सालों की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। इस बार छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। वहीं प्रत्येक गेम के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है और सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद से फिजिओथेरेपिस्ट डॉक्टर हर अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के लिए उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में खेल एसोसिएशन और अधिकारियों को खेलों के बेहतर संचालन के लिए टिप्स दे रहे थे। खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था, पीने का पानी, वाशरूम, रिफ्रेशमेंट आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों के सांसद खेल महात्सव के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव सांझा किए और बेहतर खेल महात्सव के लिए नोडल अधिकारी, सहयोगी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ड्युटियां सुनिश्चित की गई। इस बार की सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में पहले सात इवेंट थे। वहीं अब इन्हें दस कर दिया गया है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंगए ट्रिपल जंपए हाई जंपए रिले रेस शामिल हैं।
बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरराज सहित अलग-अलग खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!