जिलाधीश ने विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पत्र प्रदान किए। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधीश ने विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पत्र प्रदान किए।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 7 मार्च (अरुण शर्मा)। जिलाधीश विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को 5 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पत्र प्रदान किए।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने यह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद का जिलाधीश भी शामिल है।
केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को भारतीय नागरिकता अधिकार देने का अधिकार प्रदान किया गया है। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्री कृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता जिलाधीश विक्रम सिंह ने प्रदान की है। देश के गुजरात राज्य के मोरबी, राजकोट, पाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजार, राजस्थान प्रांत के जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर और सिरोही, हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीश को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है।
आज मंगलवार को विदेशी नागरिकों को उपायुक्त विक्रम ने 5 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान पत्र प्रदान किए। नागरिकता लेने वालों में अफगानिस्तान से भारत और गुजी लाल खोस्ती शामिल हैं। पाकिस्तान से सीता बागड़ी, बलराम और बख्तावरी शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!