श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से सेक्टर-65 स्थित हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में कैडेट्स और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि आश्रम ने हमेशा ही वंचित वर्ग को संबल प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज दिन रैन मानवता की अहर्निश सेवा में रत हैं। उनकी करुणा पाने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचते हैं। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े कैलाश शर्मा ने कहा कि हम स्वामीजी के निर्देश पर जनहित के अनेक कार्य कर रहे हैं। इन सर्दियों में हम अनेक वंचित वर्गों के बीच जाकर उनकी थोड़ी बहुत मदद की कोशिश कर रहे हैं। इनमें उनके बीच फलों का वितरण, सर्दियों के कपड़े कंबल, शॉल आदि का वितरण भी किया जा रहा है।
इस दौरान ज्ञानचंद शर्मा, भारत भूषण शर्मा, नितिन गोसाईं, नवल किशोर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!