युवा आगज़ संस्था को हरियाणा बेस्ट एनजीओ का अवार्ड मिला। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

युवा आगज़ संस्था को हरियाणा बेस्ट एनजीओ का अवार्ड मिला।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। 28 वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव पुरुस्कार वितरण समारोह में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष किए जाने वाले पुरस्कारों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा क्लब पुरस्कार युवा आगाज संगठन को दिया गया, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में चल रहे युवा उत्सव में जसवंत पंवार व उनकी टीम को कैबिनेट एवं कृषि मंत्री हरियाणा सरकार जेपी दलाल और भिवानी उपायुक्त नरेश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। विभाग के द्वारा संस्था को 75000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के लिए जसवंत पंवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल एवं युवा विभाग मंत्री संदीप सिंह, खेल निदेशक पंकज नैन, युवा एवं सांस्कृतिक जिला अधिकारी फरीदाबाद श्रीमती सुनीता, जज्बा फाउंडेशन के संयोजक हिमांशु भट्ट को युवा आगाज संगठन की पूरी टीम ने आभार जताया व धन्यवाद किया।
युवा आगाज संस्था के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति विभिन्न श्रेणियों में किए गए समाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के द्वारा दिया गया है जो कि हरियाणा प्रदेश में वर्ष में एक बार युवा क्लब को दिया जाता है।
इस मौके पर सरपंच अजय डागर, मनमोहन शर्मा, सुनील सैनी, अमर रघुवंशी, अनुज भाटी, रामकुमार सरपंच, दीपक आजाद, अर्जुन सैनी, चंद्रपाल, पवन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!