दोस्त ने चुराई अपने दोस्त की कार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दोस्त ने चुराई अपने दोस्त की कार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 11 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र है जो बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 का रहने वाला है। विगत 11 जुलाई को पुलिस थाना सेक्टर 8 में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता यूनुस ने बताया कि वह सेक्टर 3 बल्लभगढ़ का रहने वाला है और सब्जी बेचने का काम करता है। दिनांक 8 जुलाई की रात 11 बजे उसने अपनी वैगनआर गाड़ी मस्जिद के सामने खड़ी की थी और जब सुबह देखी तो गाड़ी चोरी हो चुकी थी। पीडि़त की शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के दोस्त आरोपी धर्मेन्द्र को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर चोरी के गाड़ी सहित काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है जिसने लालच में आकर अपने ही दोस्त की गाड़ी की दूसरी चाबी चोरी की और उसके पश्चात उस चाबी से दोस्त की गाड़ी भी चोरी कर ली। आरोपी के कब्जे से चोरी की गाड़ी बरामद की जा चुकी है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!