मकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 11 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने एक मकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम इरफान है जो फरीदाबाद के जीवन नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर-58 एरिया से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित काबू किया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी चोरी के मुकदमों में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने एक दिन पहले ही जीवन नगर एरिया में स्थित एक मकान से वीवो का एक मोबाइल फोन तथा सैमसंग का एक टैब चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल तथा टैब बरामद की जा चुकी है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!