हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाली पर्व में भाग लिया और विश्वविद्यालय परिसर में लगाया बरगद का पौधा । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हरियाली पर्व में भाग लिया और विश्वविद्यालय परिसर में लगाया बरगद का पौधा ।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 24 अगस्त (अरुण शर्मा)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा मनाए जा रहे हरियाली पर्व में हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय परिसर में बरगद का पौधा लगाया।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई और अगस्त के महीने को हरियाली पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों को पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर 88 में माता अमृतानंदमयी अम्मा मठ द्वारा स्थापित अमृता अस्पताल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए फरीदाबाद में थे।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों से प्रकृति के पोषण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने पर्यावरण के मुद्दों पर जन-जागरूकता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की गई पहल की सराहना की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसके तोमर, कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग, वरिष्ठ फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य, जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कुलपति प्रो. तोमर ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के दौरान पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने को अनिवार्य बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें छात्रों को उनके द्वारा रोपित और विकास पौधे के प्रमाण के रूप में उसकी जियोटैग तस्वीर एक रिपोर्ट के साथ जमा करनी होगी। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। प्रो. तोमर ने कुलाधिपति को विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास और ढांचागत विकास का भी संक्षिप्त ब्यौरा दिया। इससे पहले श्री दत्तात्रेय का विश्वविद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल को विश्वविद्यालय परिसर में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!