स्विफ्ट कार डकैती मामले में एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्विफ्ट कार डकैती मामले में एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 23 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने 15 अगस्त को थाना सारन एरिया में स्विफ्ट गाड़ी लूट के मामले को सुलझाते हुए महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार उर्फ ग्रीस उर्फ अरविंद, दीपक, विष्णु और महिला गुरविंदर कौर का नाम शामिल है। आरोपी राजकुमार उर्फ ग्रीस उर्फ अरविंद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव पीरपुर का, आरोपी दीपक और आरोपी महिला गुरविंदर कौर उत्तर प्रदेश के जिले हरदुआगंज के गांव सिकंदरपुर के तथा आरोपी विष्णु उत्तर प्रदेश के जिले कासगंज के गांव नागर कंजनपुर का तथा वर्तमान में फरीदाबाद की राजीव कालोनी में रहता है। 15 अगस्त की शाम को अपनी स्विफ्ट गाड़ी में प्याली चौक यादव ढाबा के पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहे सेक्टर-58 में रहने वाले सुनील कुमार को आरोपी महिला ने अपने रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने की बात कहकर मदद मांगते हुए मथुरा हाईवे तक छोडऩे को कहने लगी। व्यक्ति ने मदद के लिए अपनी गाड़ी की खिडक़ी खोली वह महिला अंदर बैठ गई और तुरंत ही तीन लडक़े भी गाड़ी के अंदर बैठ गए। औरत बोली की ये सब मेरे साथ है। व्यक्ति गाड़ी लेकर बाटा चौक के नजदीक पहुंचा तो उनमें से एक लडक़े ने अवैध हथियार दिखाकर गाड़ी को सीधा चलाने के लिए बोला जो ड्राइवर को रास्ते में हाथ-पैर बांधकर गाड़ी से नीचे डालकर गाड़ी व रुपये लूटकर ले गए।
पीडि़त व्यक्ति ने वारदात की लिखित सूचना थाना सारन में दी। जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने महिला आरोपी गुरविंदर कौर, अरविंद और दीपक को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के नजदीक से थाना सारन के लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णु को पहले ही अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों से 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पीडि़त से 17000 व स्विफ्ट गाड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से स्विफ्ट गाड़ी को आरोपी विष्णु के घर राजीव कॉलोनी से बरामद किया है तथा 2500 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी अरविंद, दीपक आरोपी सुमित के दोस्त हैं तथा आरोपी विष्णु दीपक का दोस्त है महिला आरोपी गुरविंदर कौर आरोपी सुमित की पत्नी है। आरोपी सुमित बरेली में कार की लूट के मुकदमे में जेल में बंद है।
पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी सुमित को बरेली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में पूछताछ की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!