हरियाणा पुलिस की एक टुकड़ी ने अन्य टुकड़ियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में परेड का किया पूर्वाभ्यास। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा पुलिस की एक टुकड़ी ने अन्य टुकड़ियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में परेड का किया पूर्वाभ्यास।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद,11 अगस्त (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के दिशा.निर्देशानुसार सरकार द्वारा जारी हिदायतों पर आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी सहित अन्य टुकङियो ने सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में परेड की रिहर्सल की। वहीं स्कूलों में भी विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए पीटी शो तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की।
वहीं आज वीरवार को को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए परेड की रिहर्सल के दौरान सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में परेड कमांडर एसीपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु गोयत के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स एण्ड गाइड तथा प्रजातंत्र के प्रहरियों ने परेड में भाग लेकर रिहर्सल की गई।
परेड कमांडर एसीपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु गोयत के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी पीएसआई दीपक लोहान, हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी पीएसआई सुमन तथा होमगार्ड की टुकड़ी ने एसआई विजेन्द्र सिंह नेतृत्व में रिहर्सल की। वहीं एनसीसी कैडेट के ऑफिसर यश कुमार, सागर मडाना, स्टूडेंट पुलिस क्रेडिट की कृष्णा चौधरी, जोनसन के विश्वजीत, भारत स्काउट्स लीडर विशाल कुमार, भारत गाइड लीडर विक्की कश्यप, हिन्दुस्तान स्काउट्स लीडर सचिनएहिन्दुस्तान गाइड लीडर शिवांगी और प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी के लीडर पवन ठाकुर के नेतृत्व में टीमों द्वारा रिहर्सल की गई।
साथ ही विभिन्न विभागों अधिकारी भी अपने विभाग से सम्बंधित स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रहे हैं । स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्धारित मैदान में मुख्य मंच व अतिरिक्त मंच के साथ.साथ आम दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पूरी करने की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!