मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा !

😊 Please Share This News 😊

···पल्ला ऑफिस से शुरू यात्रा में हर वर्ग ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

फरीदाबाद

      हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पल्ला स्थित कार्यालय से हुआ। यहां से यात्रा सैफरन स्कूल, डीएवी स्कूल, हुड्डा मार्केट सेक्टर-37, सेक्टर-37 चौक और मथुरा रोड होते हुए सराय मार्केट पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस पल्ला कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए यात्रा का स्वागत किया और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे में देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं और भारत की एकता, अखंडता तथा गौरव समाहित है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हर उम्र के लोग शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और माताओं-बहनों की भागीदारी ने यह साबित किया है कि देशभक्ति की भावना हर भारतीय के दिल में मौजूद है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि देश की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना जीवन बलिदान किया। अनेक लोगों ने यातनाएं सहीं और अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया, तब जाकर भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति, विरासत, संस्कार और राष्ट्रीय एकता के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा हमें अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ यह संकल्प लेने का अवसर भी देती है कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और उन सभी शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के त्याग और साहस के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अपना योगदान दें तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।
इस यात्रा में विधानसभा के सभी वार्डो से प्रमुख कार्यकर्ताओं और निगम पार्षदों ने भागीदारी की जिनमें वार्ड 24 से अजय भड़ाना, वार्ड 25 से सीमा सुमन चंदेल पार्षद, वार्ड 26 से लाल मिश्रा पार्षद, वार्ड 27 से शीशराम अवाना पार्षद, वार्ड 34 से संजीव कुमार पार्षद, वार्ड 28 से अमित भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष तिलपत हरीश बैसला, सेहतपुर अध्यक्ष मुकेश झा, बसंतपुर अध्यक्ष गौरव चौधरी, आईपी कॉलोनी अध्यक्ष राजेश चौधरी, खेड़ी अध्यक्ष सुधीर मेहता, तिगांव अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, बीएलओ एक तिगांव मुकेश शर्मा, ओबीएलओ वीरेंद्र यादव, देवेंद्र अग्रवाल सीएम विंडो, मनोज नागर सीएम विंडो, राहुल यादव सीएम विंडो, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, वासुदेव भारद्वाज आदि हजारों कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे।

संजीव जेतली (फरीदाबाद विशेष संवाददाता)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!