अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बालू से भरे 03 ट्रेलर जब्त ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बालू से भरे 03 ट्रेलर जब्त !

😊 Please Share This News 😊

संभल

     दिनांक 10 अगस्त 2026 को जनपद संभल में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खनन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई।

     अभियान के दौरान बालू से भरे कुल 03 ट्रेलर ऐसे पाए गए, जिनके ट्रांजिट पास की वैधता समाप्त हो चुकी थी। वैध ट्रांजिट पास के बिना/अमान्य ट्रांजिट पास के आधार पर खनिज का परिवहन किया जाना नियमों का उल्लंघन है।

     जांच के दौरान 02 ट्रेलर पुलिस चौकी खिरनी क्षेत्र में तथा 01 ट्रेलर थाना कैलादेवी क्षेत्र में पकड़ा गया। तीनों वाहनों को मौके पर ही नियमानुसार जब्त कर लिया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

       यह कार्रवाई खनन निरीक्षक एवं थानाअध्यक्ष कैलादेवी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है।

       जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिना वैध ट्रांजिट पास अथवा समाप्त/अमान्य ट्रांजिट पास के माध्यम से खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – संजीब गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!