शराब तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शराब तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 19 जून (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश को कल गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर उसे उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो फरीदाबाद के बड़ोली गांव का रहने वाला है। सितंबर 2021 में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आरोपी के साथी कासिम को कैंटर में 200 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। जब गाड़ी की नंबर प्लेट चेक की गई तो वह फर्जी निकली जिसके पश्चात जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंजन, चेसिस तथा अन्य समान बदलकर गाड़ी को तैयार किया था ताकि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इसकी पहचान न हो सके। इसके पश्चात 1 महीने पहले मई 2022 में आरोपी के एक अन्य साथी रणधीर को इस मुकदमे में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। आरोपी राकेश पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छुप-छुप कर रह रहा था। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बड़ा शराब तस्कर है जिसके खिलाफ  अवैध शराब, लड़ाई-झगड़ा मारपीट इत्यादि धाराओं के तहत करीब 5-6 मुकदमे दर्ज हैं जो कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी रणधीर आरोपी राकेश के साले का लडक़ा है तथा आरोपी कासिम इनका तीसरा पार्टनर था जो गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कैंटर का इंजन चेसिस इत्यादि सामान के बारे में पूछताछ की जाएगी कि वह उन्होंने कहां से खरीदा और किसने इस गाड़ी को तैयार किया। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!