मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक !
|
😊 Please Share This News 😊
|

बबराला(संभल)
मिशन शक्ति अभियान के तहत बबराला पुलिस टीम ने इंदिरा चौक पर महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को शासन की ओर से संचालित महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने कहा कि महिलाएं किसी भी घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता भी दिखाई गई।
पुलिस टीम में शामिल एस आई जगबीर सिंह, रेनू कुशवाह, शिवानी, मीनाक्षी, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट– भूपेंद्र राघव
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

