हिन्दू जागृति मंच द्वारा सम्पूर्ण वंदे मातरम गायन स्पर्धा के 50 प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिन्दू जागृति मंच द्वारा सम्पूर्ण वंदे मातरम गायन स्पर्धा के 50 प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित !

😊 Please Share This News 😊

(इस आयोजन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बनेंगे मुख्य अतिथि)

संभल

      हिन्दू जागृति मंच की बैठक में 23 अगस्त, रविवार को डी के रिसोर्ट में वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
तिरंगा मार्केट में आयोजित बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा ने बताया कि हिंदू जागृति मंच ने एक माह पूर्व संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें 50 प्रतिभागियों ने शुद्ध उच्चारण, लयबद्ध गायन, गरिमा एवं नियमों के अनुसार 3 मिनट 15 सेकंड में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। उन सभी 50 प्रतियोगियों को सम्मान पत्र, शील्ड एवं पुष्पमाला के साथ संस्कृति सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।
मंच के उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिन में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक चलने वाले इस संस्कृति सम्मान समारोह में जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महिला मंच की प्रवक्ता शुभ्रा गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागृति मंच संस्कृति, समाज एवं राष्ट्र कल्याण हेतु समर्पित रहकर निरंतर सक्रियता के साथ प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी श्रृंखला में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर राष्ट्रगीत के प्रचार-प्रसार में अपनी राष्ट्रवादी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
बैठक में दुर्गेश सैनी, केशव देव, राजेंद्र सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, उमेश सैनी, अरविंद शंकर शुक्ला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!