मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानवाधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर कार्यरत लोगों को किया सम्मानित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानवाधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर कार्यरत लोगों को किया सम्मानित !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 14 जून (अरुण शर्मा) मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानवाधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी सीएम फ्लाइंग राजेश चेची ने कहा। जब हम अपने दायरे से बाहर निकलते हैं तब हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें अपने आसपास के माहौल को ध्यान से देखना चाहिए और निरंतर अपने को अच्छा इंसान बनाने की दिशा में बढ़ाना चाहिए।
श्री चेची ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक आपको हरियाणा पुलिस में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले हरियाण में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती थी, लेकिन अब लिखित परीक्षा होने से कांस्टेबल भी पढ़े लिखे आ रहे हैं। जिसका अंतर समाज में देखने को मिलेगा। डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि पुलिस के पास आदमी खुशी में नहीं आता है, किसी परेशानी में आता है। ऐसे परेशान आदमी को पुलिसवाला थोड़ा प्यार से बोल ले, पानी पिलवा दे और समस्या पूछ ले। इतने में ही उसकी आधी समस्या दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी बदल रही है। समाज भी बदले। हम सब मिलकर समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको ध्यान रखना होगा कि एक का मानव अधिकार बचाने के चक्कर में दूसरे का मानव अधिकार कहीं खत्म तो नहीं हो रहा है। उन्होंने मानव अधिकार मिशन के नए लोगो का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को बधाईयां दीं।
इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारा मिशन देश के 26 राज्यों में काम कर रहा है और हमारे करीब एक लाख 70 हजार सदस्य हैं। जो निरंतर मानव अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मिशन के मुख्य संरक्षक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस केजी बालाकृष्णन का लिखित मैसेज भी पढक़र सुनाया, जो किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार किरण पत्रिका के संपादक शकुन रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जनमेधा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव खत्री एवं चतर सिंह भाटी, राष्ट्रीय विधिक सचिव एडवोकेट राजेश खटाना, एडवोकेट विकास वर्मा, यशपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंगला, जिला फरीदाबाद अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट सहित हरियाणा, दिल्ली, यूपी एवं आंध्र प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!