भाजपा ने शहरी निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर जनता से किए 27 बड़े वायदे ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा ने शहरी निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर जनता से किए 27 बड़े वायदे !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 15 जून (अरुण शर्मा)बुधवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता की अगुवाई में संकल्प पत्र जारी किया गया। भाजपा ने पहली बार शहरी निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए जनता से 27 बड़े वादे किए हैं।मंत्री डा. कमल गुप्ता ने चार मेयरों के साथ यह संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें वादों और घोषणाओं की भरमार हैं। करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, रोहतक के मेयर मदन मोहन गोयल और यमुनानगर के मेयर मदन चौहान ने डा. कमल गुप्ता के साथ प्रदेश की जनता के साथ सकारात्मक बदलाव के वादे किये। कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा संकल्प है कि हरियाणा की सभी नगर परिषद और नगर पालिका के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा व आत्मनिर्भर बनाकर देश के अग्रणी शहरों में शामिल करवाना तथा नगर परिषद व नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले गांव व कालोनियों में विकास कार्यों में तेजी लाना व उन्हें मूलभूत सुविधाएं देकर और सुदृढ़ बनाना है। शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि राज्य के नगर परिषद व नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के शहरों में जितनी भी अवैध कालोनियां बनी हैं और जिनमें काफी आबादी हो चुकी है उनको नियमित किया जाएगा।साथ ही कहा है कि लैंड पूलिंग पालिसी के आधार पर नये सेक्टर काटे जाएंगे।

हरियाणा में 19 जून को शहरी निकाय चुनाव है भाजपा व जजपा गठबंधन मिलकर शहरी निकाय चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन,  भाजपा ने अपना अलग संकल्प पत्र जारी किया है।

शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि संकल्प पत्र में 27 बिंदू पर हैं, जिन पर प्रमुखता के साथ काम किया जाएगा। मुख्य रूप से नगर परिषद व नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट व सोलर लाइट्स को लगवाया जाएगा। पार्कों का नवीनीकरण, खेल उपकरण व जिम और झूले लगवाए जाएंगे। शमशान घाट का नवीनीकरण किया जाएगा। स्ट्रीट वेंर्डस को रेहड़ी चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे और वेंडिंग जोन भी स्थापित होंगे। जहां पर भी कम्युनिटी सेंटर नहीं है वहां पर नये कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। हर घर पहुंचेगा नल से जल छोटी सरकार को मजबूती देने के साथ मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें बिजली, पानी व सफाई मुख्य हैं। सभी क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी क्षेत्रों में उचित मात्रा में वाट सप्लाई की जा सके, इसके लिये नये ट्यूबैल लगाय जाएंगे और हर घर में नल से जल दिया जायेगा जहां पर नहरी पानी है वहां नहरी पानी को स्टो करके पानी की सप्लाई घरो में पहुचाई जाएगी। सभी शहरों व गांव में अमरुत योजना के तहत सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। बरसाती पानी निकासी का कार्य किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में घरेलू कूड़ा एवं मलबा डोर टू डोर इक्ट्ठा करने तथा कचरा प्रबंधन संयंत्र तक ले जाने का उचित प्रबंध किया जाएगा। सभी क्षेत्रों के शहरों और गांवो में प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। सभी क्षेत्रों में सभी चौंको के नाम शहीदों व महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे। इसके साथ ही सभी निगम सफाई मित्रों का वेतन हर महीने के प्रथम सप्ताह में दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा और गर्मी व सर्दी की वर्दी व जूतों को समय पर मुहैया करवाया जाएगा। प्रदेश की प्रत्येक नगर पालिका/नगर परिषद चुनाव बमें लिस्ट के अनुसार उपरोक्त मंत्री एवमं नेतागण प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा जी ने दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!