हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2021 का चैंपियन बना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2021 का चैंपियन बना !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 14 जून (अरुण शर्मा) हरियाणा के पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 4 जून से शुरू हुए खेलों का 13 जून दिलचस्प समापन हुआ।
खेलो इंडिया में अंतिम दिन की स्‍पर्धाओं में भी हरियाणा का जलवा रहा। मेजबान हरियाणा सबसे अधिक पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2021 का चैंपियन बना है। खेलो इंडिया आखिरी दिन में मेज़बान हरियाणा ने धूम मचाई और राज्‍य के मुक्‍केबाजोंं ने जमकर गोल्‍डन पंच लगाए। हरियाणा ने कुल 137 मेडल जीते, जिसमें 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है, जो महाराष्ट्र से आगे है, महाराष्ट्र 45 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है। दिन की शुरुआत महाराष्ट्र के पदक तालिका में अग्रणी होने के साथ हुई , हरियाणा के मुक्केबाजों ने मुक्केबाजी में 20 पदकों में से 10 स्वर्ण पदक जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ मेजबान हरियाणा को खेलो इंडिया के समापन दिवस पर समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने में मदद की। बॉक्सिंग में हरियाणा के बॉक्सरों ने 10 गोल्ड मेडल जीते. इसमें 6 गोल्ड मेडल लड़कियों ने और 4 गोल्ड मेडल लड़कों ने अपने नाम किए. हरियाणा की रिद्धि और राजस्थान के कपिश सिंह ने रविवार को लड़कियों और लड़कों की रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीते. वहीं महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने मिश्रित तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन समारोह शुरू चीफ गेस्ट के तौर पर पहुचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!