कुश्ती प्रतियोगिता में मानसी भड़ाना ने जीता रजत पदक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कुश्ती प्रतियोगिता में मानसी भड़ाना ने जीता रजत पदक !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार पंचकूला में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी मानसी भड़ाना ने रजत पदक जीता है। इसी के साथ जिले को तीसरा पदक मिल चुका है। पदक जीतने वाली मानसी ने खेल में शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया। उनकी जीत से परिवार में खुशी की लहर है। मानसी ने खेलो इंडिया में 69 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था और फाइनल में हिसार की किरन हुड्डा के हाथों उन्हें 10-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मानसी पिछले तीन सालों से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित जगरूप सिंह राठी कुश्ती अकादमी में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। मानसी ने जीत का श्रेय पिता अनिल भड़ाना और मां प्रीति भड़ाना को दिया है। इसके बाद मानसी किर्गीस्तान में 19 से 23 जून तक होने वाली कैडेट एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इससे पहले शूटिंग में जिले के शिवा नरवाल स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। जबकि उनकी बहन शिखा नरवाल ने मंगलवार को शूटिंग में ही कांस्य पदक जीता है।

व्यूरो चीफ-अरुण शर्मा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!