हिंदू इन्टर कॉलेज में खेल दिवस पर हुआ हॉकी का फ्रेंडली मैच ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिंदू इन्टर कॉलेज में खेल दिवस पर हुआ हॉकी का फ्रेंडली मैच !

😊 Please Share This News 😊

केक काटकर मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

चांदपुर

   स्थानीय हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में 12 वे खेल दिवस के अवसर पर मनोरंजन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में हॉकी का फ्रेंडली मैच खेला गया तथा हॉकी खिलाड़ियों द्वारा इस अवसर पर केक काटकर मेजर ध्यानचंद जी के 118 वे जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया गया।

बुधवार को मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन पर हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के क्रीड़ा स्थल पर मनोरंजन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में हॉकी का फ्रेंडली मैच खेला गया जिसमें राहुल बंसल की टीम ने तेजिंदर खन्ना की टीम को दो- एक से करारी शिकस्त दी। रेफरी की भूमिका विद्यालय के पूर्व व्यायाम शिक्षक श्री कमलेश कुमार यादव ने बहुत ही ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने के साथ-साथ उनके आशीष वचन से हुआ। श्री शर्मा ने खेल दिवस पर अपने संदेश में कहा की मेजर ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाड़ी थे। आज पूरे भारत में उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्हें हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता श्री महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा की मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। मेजर ध्यानचंद ने अपनी सेवाएं ब्रिटिश सेना में दी तथा हॉकी का महान खिलाड़ी होने के नाते भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में सफल रहे । उन्होंने 1928 में एमस्टरडम, 1934 में लॉस एंजेलिस तथा 1938 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारतीय खेलों में हॉकी को शिखर तक पहुंचने में मेजर ध्यानचंद जी द्वारा किए गए प्रयासों को हम कभी नहीं भूल सकते। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से सम्मानित किया तथा उनके नाम से खेल जगत में दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार भी आरंभ किया। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और खेलों के माध्यम से छात्र शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास सफलतापूर्वक कर सकते हैं।
इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार , अफजल फारूकी, निरूपेंद्र चौहान, विकास गोयल, नफीस अहमद, श्री कमलेश कुमार यादव, हंसराज नसीमुद्दीन, मदनपाल सिंह, नरपाल सिंह, सोहेल आबिद, सुधीर कुमार, के के यादव, एम एस त्यागी आदि खेल प्रेमियों ने अपनी गरिमामई उपस्थित से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्रों ने भी इस हॉकी मैच में प्रतिभाग कर ध्यानचंद द्वारा खेले गए विभिन्न मैचों की यादें ताजा कर दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!