सस्ते दाम पर रिफाइंड तेल बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सस्ते दाम पर रिफाइंड तेल बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद (हरियाणा)

पुलिस चौकी टाउन नंबर 3 प्रभारी सोमपाल की टीम ने नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर सस्ता रिफाइंड दिलवाने के नाम पर होटल संचालकों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते दाम पर रिफाइंड तेल बेचने के नाम पर शहर में लोगों से ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव तथा राजेश का नाम शामिल है। आरोपी गौरव गुरुग्राम के खांडसा रोड तथा राजेश गुरुग्राम के शक्तिनगर का निवासी है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपियों ने इन दो मुकदमों में पीडि़तों से 01 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के ठग हैं जो नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि संचालकों से संपर्क करते थे और उन्हें बताया जाता था कि उनके पास जब्त किया गया रिफाइंड है और वह इसे सस्ते दामों में उनको उपलब्ध करवा सकते हैं। आरोपी योजना के तहत ढाबा संचालकों को अपने साथ नगर निगम के गेट पर ले जाकर उनसे पैसे ले लेते थे और उन्हें बोलते थे कि वह अभी अंदर से रसीद कटवाकर उन्हें ला कर देंगे। पैसे लेने के पश्चात आरोपी वहां से फरार हो जाते थे। इसी प्रकार आरोपियों ने फरीदाबाद में चार व्यक्तियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस चौकी की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए तकनीकी के आधार पर दो आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म के अपराधी हैं और लोगों के साथ ठगी करना इनका पेशा है। गौरव के खिलाफ  गुडग़ांव में तीन मुकदमे दर्ज हैं और वह इसी प्रकार से लोगों के साथ चोरी ठगी का काम करते हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद में ठगी से बादशाह खान चौक के पास रेस्टोरेंट चलाने वाले गौरव भाटिया से 28 हजार रुपये हड़प लिए थे। एनआइटी-5 निवासी शुभम शर्मा जोकि रेस्तरां में राशन सप्लाई का काम करते थे उनसे 70 हजार इसके अलावा ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति से भी इसी तरह 38 हजार रुपये हड़प लिए थे।आरोपी दिल्ली, गुडग़ांव, फरीदाबाद सहित एनसीआर एरिया में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा वही मामले में शामिल फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!