दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट !

😊 Please Share This News 😊

 

कन्नौज-  छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र तिवारियान मोहल्ला के रहने वाले एक युवक को उसके ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।मृतक की मां ने आरोपी दोस्त व उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।मृतक अपने दोस्त से मिलने गया था।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तिवारियान मोहल्ला निवासी मनीष शुक्ला (28) बीते शुक्रवार रात बाइक लेकर अपने दोस्त विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला दुर्गा गांव निवासी राजीव कुमार से मिलने गया था।इस दौरान किसी बात को लेकर मनीष व राजीव में विवाद हो गया। राजीव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनीष को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।ग्रामीणों में चर्चा है कि मनीष की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!