अनेक संगठनों ने आर्य समाज के प्रधान का किया सम्मान! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अनेक संगठनों ने आर्य समाज के प्रधान का किया सम्मान!

😊 Please Share This News 😊

···सुशील कुमार गुप्ता भगत जी के कार्य और व्यवहार पर व्यक्त किया गया गर्व

सम्भल

      आर्य समाज संभल के प्रधान सुशील कुमार गुप्ता भगत जी को आर्य समाज की विचार धारा के प्रचार प्रसार, सांस्कृतिक आयोजन के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों ने सम्मानित किया।

     भारतीय इतिहास संकलन समिति, हिंदू जागृति मंच, संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, पंजाबी महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, केमिस्ट एसोसिएशन, एवं गायत्री परिवार की संयुक्त बैठक आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष परीक्षित कुमार मोंगिया ने कहा कि सुशील कुमार गुप्ता भगत जी आर्य विद्वान हैं और अनेक शैक्षिक सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों का पालन पोषण करने में गर्व और गौरव व्यक्त करते हैं। सहयोग सेवा और समर्पण का यही स्वभाव उन्हें विशेष कार्यकर्ता अथवा आदर्श सामाजिक कार्यकर्ता बनाता है। उनके कार्य और व्यवहार से हर संगठन संचालक को कुछ ना कुछ प्रेरणा अवश्य मिलती है। गायत्री परिवार के संचालक कृष्ण कुमार एडवोकेट ने कहा कि आर्य समाज के प्रधान से नगर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति और सामाजिक शैक्षिक संगठन को जो आशा अपेक्षा होती है उसकी पूर्ति होते देख प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति होती है। भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने सुशील कुमार गुप्ता भगत जी के कार्य और व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए आर्य समाज को उन्नति और विकास के रास्ते पर ले जाने की विशेष भूमिका की सराहना की। उमेश श्रीमाली, अरविंद शंकर शुक्ला, वैभव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, संजीव कुमार भारद्वाज, सुबोध गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, सत्यवीर सिंह, दुर्वेश सैनी, विनय यादव आदि ने आर्य समाज संभल के प्रधान सुशील कुमार गुप्ता की समाज और सामाजिक संगठन को किए गए अपार सहयोग की सराहना की। कृष्ण कुमार एडवोकेट, उमेश सैनी, अजय कुमार शर्मा, अरविंद शंकर शुक्ला, दुर्वेश सैनी, अनंत कुमार अग्रवाल, परीक्षित कुमार मोंगिया आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज के प्रधान को भगवा पटका पुष्पमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भाव भरा स्वागत सम्मान किया।
सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान और प्रेम से विभूषित होने के पश्चात आर्य समाज के प्रधान सुशील कुमार गुप्ता भगत जी ने कहा कि मेरा तन मन धन समय और हर प्रकार की ऊर्जा जो परमपिता परमात्मा ने प्रदान की है आर्य समाज की उन्नति और चहुमुखी विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए अर्पित करना ही जीवन का लक्ष्य है। इसमें सभी सामाजिक संस्थाओं का अपेक्षित सहयोग वांछित है। उन्होंने सभी सामाजिक शैक्षिक सांस्कृतिक व्यापारिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार अग्रवाल ने की और संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!