विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित कर रहा सेवा संकल्प अभियान : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित कर रहा सेवा संकल्प अभियान : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

😊 Please Share This News 😊

···पोस्टर प्रतियोगिता से पर्यावरण संरक्षण तक, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

फरीदाबाद

    प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित वातावरण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

     अभियान के तहत अल-हिदाया पब्लिक स्कूल, बड़खल, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-75, के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-16 फरीदाबाद, के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक हाई स्कूल, 2एम-25 फरीदाबाद तथा जे.बी. पब्लिक स्कूल, तिलपत में विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता, पौधारोपण सहित पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी अन्य गतिविधियां प्रमुख रहीं।

     पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। वहीं, विद्यालय परिसरों में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

     अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के लिए विद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही ऐसी गतिविधियां अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने से उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना मजबूत होती है।

      उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज में जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करना है। विद्यालयों में आयोजित ये गतिविधियां विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

     अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में विद्यार्थियों की भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक संदेश है।

अरुण शर्मा (फरीदाबाद मंडल ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!