पीएम मोदी के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है 25 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव : कृष्ण पाल गुर्जर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पीएम मोदी के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है 25 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव : कृष्ण पाल गुर्जर

😊 Please Share This News 😊

···केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 300 लाभार्थियों के साथ किया त्रिवेणी पौधारोपण, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

फरीदाबाद

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में त्रिवेणी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया और सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर 25 विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थियों के साथ मिलकर त्रिवेणी के पौधे लगाए गए।

     केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्ष सरकार के मुखिया के रूप में देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके राजनैतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

     राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि त्रिवेणी का पौधा भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखता है। त्रिवेणी केवल तीन पौधों का संगम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के साथ मनुष्य के गहरे एवं अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है और हमारी परंपराओं में प्रकृति के संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना गया है। आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना और उनकी जिम्मेदारी लेना भी हमारा दायित्व है।

      राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण बनाए रखने में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

     कार्यक्रम में मौजूद सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। लाभार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है।

     कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!