दिल्ली- रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर मे आग! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दिल्ली- रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर मे आग!

😊 Please Share This News 😊

 

दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में 53 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. अग्निश्मन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल हुई और दमकल विभाग को इसकी सूचना रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर मिली. अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर में घटनास्थल पर दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गईं, देर रात 3 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि रोहिंग्या शिविर में आग लगने की पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन के जरिए जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस मदनपुर खादर के कंचन कुंज में घटनास्थल पर पहुंची. बाद में आग को काबू में कर लिया गया।

इस बाबत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, 56 झोंपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिनमें करीब 270 रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे थे. अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग क्यों लगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!