डॉ संदीप सचेत कृत पुस्तक “सामाजिक मानववाद और बौद्ध धर्म, डॉ अंबेडकर की दृष्टि में” का हुआ भव्य लोकार्पण !
|
😊 Please Share This News 😊
|

बुलंदशहर
अनूपशहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच, आर.डी. काव्यकुल, दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में, डॉ० संदीप कुमार सचेत की पांचवी कृति का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज के कवि-कवत्रियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को सफल बनाया और श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा और बहजोई के दीपक गोस्वामी चिराग ने पुस्तक की समीक्षा पढ़ी। पुस्तक पर विचार रखते हुए अतुल कुमार शर्मा ने इस शोध आधारित कृति को समाज के लिए उपयोगी और दिशा देने वाला बताया। रामपुर के कवि एवं साहित्यकार शिवकुमार चंदन जी ने कहा कि पुस्तक गौतम बुद्ध और डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी होगी, साथ ही इस क्षेत्र में शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी। बहजोई के कवि दीपक गोस्वामी चिराग ने डॉ.सचेत की प्रशंसा करते हुए पुस्तक की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। यह पुस्तक रवीना प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई, जोकि अमेजॉन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। इस अवसर पर पवन मल्होत्रा, साहित्य कुमार चंचल, कंचन वार्ष्णेय, मीनू रस्तोगी, गोपाल ठहाका, किरन सिंह किरण, सतीश दीक्षित, नवीन प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार शर्मा , गोपाल ठहाका और दीपक गोस्वामी चिराग ने संयुक्त रूप से किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

