सम्भल में कुशल कैंसर सर्जन की आवश्यकता, होगा हरसम्भव प्रयास- मो. शाहनवाज आलम
|
😊 Please Share This News 😊
|

संभल
तिरंगा मार्केट में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नगर के किसी भी अस्पताल में कुशल कैंसर सर्जन की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क वार्ता करने पर सहमति हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. नसीम ने कहा कि संभल हड्डी, सींग के उत्पादों के लिए विख्यात है। हड्डी, सींग के कारखानों के मजदूर कैंसर से प्रभावित होने की आशंका से ग्रसित रहते हैं। परंतु आश्चर्य है कि संभल नगर के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में अभी तक कुशल कैंसर सर्जन की व्यवस्था नहीं है।
संगठन के महामंत्री मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा कि संभल नगर के प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क किया जाएगा और कोई ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया जाएगा जिसमें सप्ताह में अथवा महीने में एक दिन कुशल कैंसर चिकित्सक के बैठने की व्यवस्था हो सके। इस व्यवस्था में पूरी तरह से प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग केमिस्ट एसोसिएशन करेगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की दृष्टि से संभल में विशेष सुविधाएं यहां के निवासियों को मिले इसकी चिंता केमिस्ट एसोसिएशन निरंतर करती रहेगी।
दुर्वेश सैनी ने कहा कि कुशल कैंसर सर्जन तथा अस्पताल के प्रबंधक दोनों पक्षों से सफल वार्ता करने, व्यवस्था करने तथा व्यवस्था को स्थाई बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहिल भारतीय और उपाध्यक्ष सुबोध कुमार को जिम्मेदारी सौंपी।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, ड्रग विभाग, प्रशासन, चिकित्सा, केमिस्ट, फार्मासिस्ट और आम जनता के बीच परस्पर विश्वास का संबंध बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सत्यवीर सिंह, हरपाल सिंह सैनी, विशाल कुमार, अतुल कुमार त्यागी, सुबोध कुमार शर्मा, जितेंद्र सैनी, रवि दत्त शर्मा, अभिजीत पॉल आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता राहिल भारतीय ने की और संचालन आदित्य शर्मा ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

