पूर्व विधायक सीमा त्रिखा की पहल से बड़खल झील के कायाकल्प को मिली रफ्तार, अब 1.50 करोड़ से लगेंगी विक्टोरियन शैली की बेंच ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पूर्व विधायक सीमा त्रिखा की पहल से बड़खल झील के कायाकल्प को मिली रफ्तार, अब 1.50 करोड़ से लगेंगी विक्टोरियन शैली की बेंच !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      बड़खल झील के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झील क्षेत्र और शहर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम करीब 1.50 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू करने जा रहा है। परियोजना के तहत बड़खल झील के आसपास, प्रमुख मार्गों और पार्कों में विक्टोरियन शैली की कास्ट आयरन बेंच लगाई जाएंगी। पूरे प्रोजेक्ट को 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जून 2015 में पूर्व विधायक सीमा त्रिखा ने उठाई थी बड़खल झील के पुनर्जीवन की मांग

      बड़खल झील के पुनर्जीवन को लेकर पूर्व विधायक सीमा त्रिखा ने जून 2015 में बड़खल में आयोजित रैली के दौरान प्रमुखता से मांग उठाई थी। इसके बाद झील को दोबारा विकसित करने की दिशा में योजनाएं आगे बढ़ीं। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बड़खल झील के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी।

     अब झील क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत लोगों के बैठने और विश्राम करने के लिए आकर्षक एवं टिकाऊ बेंच लगाई जाएंगी।

15 माह में पूरा होगा काम

      नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान के अनुसार परियोजना की प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। योजना के अनुसार परियोजना को 15 माह में पूरा किया जाना है।

      कास्ट आयरन से तैयार होने वाली विक्टोरियन शैली की बेंच लंबे समय तक टिकाऊ रहने के साथ झील क्षेत्र की खूबसूरती भी बढ़ाएंगी। सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों और यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को इससे विशेष सुविधा मिलेगी।

42 एकड़ में फैली है बड़खल झील

     अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित बड़खल झील करीब 42 एकड़ में फैली हुई है। पहाड़ियों से घिरी यह झील लंबे समय से फरीदाबाद की पहचान और प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रही है। दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने और घूमने के लिए यहां पहुंचते हैं।

     समय के साथ झील में प्राकृतिक जल का प्रवाह समाप्त होने से यह सूख गई थी। इसके बाद इसे दोबारा पानी से भरने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर काम शुरू हुआ।

करीब 100 करोड़ रुपये से हो रहा विकास

     बड़खल झील के विकास और पुनर्जीवन के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम किया जा रहा है। झील में पानी पहुंचाने के लिए सेक्टर-21ए में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है, जहां से प्रतिदिन करीब 10 एमएलडी शोधित पानी झील में पहुंचाया जा रहा है।

     झील में पानी भरने के बाद यहां जलकुंभी की समस्या भी सामने आई है। ऐसे में झील के सौंदर्यीकरण के साथ जल प्रबंधन और रखरखाव भी बड़ी चुनौती है। नगर निगम की नई परियोजना से झील क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ पर्यटन स्थल के सौंदर्य में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!