स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      फरीदाबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

      समारोह की शुरुआत सुबह 8:40 बजे मुख्य अतिथि विपुल गोयल द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:55 बजे वह समारोह स्थल पर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

     सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न पुलिस एवं अन्य टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर देशभक्ति और अनुशासन का परिचय दिया। स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटी प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

     समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश की आजादी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य के अनुरूप हरियाणा को भी विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

     समारोह में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में देशप्रेम और उत्साह का संचार कर दिया। मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने शानदार प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

      इस दौरान मंत्री ने मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। पूरा समारोह देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से सराबोर नजर आया।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!