लखनऊ अग्निकांड के मद्देनज़र गुन्नौर में लाइब्रेरी एवं होटल का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

लखनऊ अग्निकांड के मद्देनज़र गुन्नौर में लाइब्रेरी एवं होटल का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल ( बहजोई) 25 जून 2026

      लखनऊ में हुए दर्दनाक लाइब्रेरी अग्निकांड के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चन्द्र, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुन्नौर क्षेत्र में संचालित विभिन्न लाइब्रेरी एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

      निरीक्षण के दौरान उमेश लाइब्रेरी, केरियर लाइब्रेरी, बृजेश लाइब्रेरी तथा सिंघल होटल की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा लाइब्रेरी संचालकों को अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।

       निरीक्षण में पाया गया कि सिंघल होटल को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठानों का मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत नहीं था तथा आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इस पर संबंधित संचालकों को उत्तर प्रदेश विनियमन अधिनियम (आरबीओ एक्ट) की धारा 10 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।

     उप जिलाधिकारी ने संबंधित संचालकों को आवश्यक ले-आउट स्वीकृत कराने तथा प्रवेश एवं निकास (एंट्री एवं एग्जिट) मार्गों को अलग-अलग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान उमेश लाइब्रेरी में अग्निशमन यंत्रों की अनुपलब्धता, मानचित्र स्वीकृत न होने तथा आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

      इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा, अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!