ज्येष्ठ मास के दशहरा पर राजघाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ज्येष्ठ मास के दशहरा पर राजघाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

      ज्येष्ठ मास के दूसरे गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को बबराला थाना क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों का विशेष उत्साह देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा जल में स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा हवन-पूजन संपन्न कराया। कई श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा भी दी।
युवाओं और बच्चों ने गंगा में काफी देर तक स्नान का आनंद लिया, जबकि श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। पूरे गंगा घाट पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
इस धार्मिक पर्व पर लोगों ने जगह जगह श्रधालुओ को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी और शर्वत की व्यवस्था की हुई थी। भीड़ की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन का भी व्यापक इंतजाम देखने को मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!