शशि मदन पब्लिक स्कूल मझावली में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का मा.मंत्री माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शशि मदन पब्लिक स्कूल मझावली में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का मा.मंत्री माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

😊 Please Share This News 😊

···लगभग 1600 से अधिक लोगों ने मा. प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से शशि मदन पब्लिक स्कूल परिसर में एक साथ किया योगाभ्यास

···हर कदम पर लोगों को अच्छा कार्य करना चाहिए… मा. मंत्री जी

···जीवन में उन्नति करनी है तो बुरी संगत तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से बचना चाहिए.. मा.मंत्री जी

···मानसिक बीमारियों को दूर करने में योग सहायक है.. मण्डलायुक्त मुरादाबाद

सम्भल ( बहजोई) 21 जून 2026

      मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत
आज 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य आयु के लिए योग की थीम के साथ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम शशि मदन पब्लिक स्कूल मझावली राष्ट्रीय राजमार्ग ( बहजोई- चंदौसी रोड़) पर प्रातः 6:30 प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा 12 वें योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड़ में आयोजित किये गये योगाभ्यास कार्यक्रम तथा मा. प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रासरण देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शासन द्वारा नामित नोडल मंत्री मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल द्वारा तथा शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोड़ल अधिकारी एवं अति विशिष्ट आतिथि मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री आंजनेय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू एवं पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी रहे। मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के आयोजक जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग सम्भल रहे।आयुष विभाग से योग प्रशिक्षक रुपाली वागदरे , एवं अमरनाथ द्वारा परिसर में स्थित मुख्य अतिथि / नोडल मंत्री तथा नोडल अधिकारी/ अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि गणों एवं अन्य लोगों को योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास चालन क्रियाओं के माध्यम से किया गया, गर्दन के सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, ताडासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, पादहस्ताशन, कपालभाति, भ्रामरीप्राणायाम प्राणायाम, आदि आसन कराये गये।
मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय जगत में उतार कर एक इतिहास रच दिया है मा. प्रधानमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ होता है मिलन अगर हमारा शरीर स्वास्थ्य होगा तो हमारा मन भी स्वास्थ्य होगा। जब हम अपने कर्मों के द्वारा जब हम दूसरों को शांति देंगे तब ही हमारे लिए शांति मिलेगी। जीवन का हर क्षण अंतिम होता है जितना हो सके इस जीवन रूपी रंगभूमि में अच्छा करना चाहिए अच्छा सोचना चाहिए। अगर जीवन में उन्नति करनी है तो बुरी संगत एवं नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से बचना चाहिए।
मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संक्रामक बीमारी तथा लाईफ स्टाइल डिजीज ( गैर संक्रामक) दोनों ही मामलों में योग निरोगी रहने में मदद करता है। मानसिक बीमारियों को दूर करने में भी योग सहायक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में अनुशासन लाना है तो योग को अनिवार्य रूप से करें ।
कार्यक्रम के अन्तर्गत योग सप्ताह के अन्तर्गत करायी गयी प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे शिवांश शर्मा,कु. आयुषी,सुबिया आलम, तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नितिन कुमार,भैरव कुमार,सुनील कुमार,निबंध प्रतियोगिता में आराध्य वार्ष्णेय,दिव्या,तुबा फेहमीद,तथा चित्रकला प्रतियोगिता में नाजरीन, रितिका,रिया, स्लोगन प्रतियोगिता में इल्मा सैफी, स्तुति मिश्रा, मानवी को मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी होम्योपैथी / जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरीश कुमार ने बताया कि आज जनपद के प्रत्येक विकासखंड तथा ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायत में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1600 लोगों ने योगाभ्यास किया।कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार उत्पाद उपहार स्वरूप मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को भेंट किये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रिय सिंह तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी तथा वीनस शुगर मिल के सीईओ अनुपम कुमार सिंह,आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!