कुरुक्षेत्र प्रकरण पर फरीदाबाद के नर्सिंग स्टाफ का विरोध, रेणु भाटिया से सार्वजनिक माफी की मांग ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कुरुक्षेत्र प्रकरण पर फरीदाबाद के नर्सिंग स्टाफ का विरोध, रेणु भाटिया से सार्वजनिक माफी की मांग !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

      कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर अपना रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया से अपने बयान वापस लेने तथा नर्सिंग समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

       सिविल अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ प्रतिनिधि राजकुमारी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हुई घटना के दौरान रेणु भाटिया द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों से पूरे प्रदेश का नर्सिंग समुदाय आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मचारी दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं और ऐसे कर्मियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि उनकी भावनाओं को भी आहत करने वाला है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन कर रहा है।

       नर्सिंग स्टाफ सदस्य सविता ने कहा कि रेणु भाटिया ने केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के संबंध में भी ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है और इससे नर्सिंग कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।

      उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है तथा नर्सिंग स्टाफ भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता है। लेकिन यदि किसी मामले में जवाबदेही तय करनी थी तो संबंधित डॉक्टर, अस्पताल प्रशासन अथवा सिविल सर्जन से सवाल किए जाने चाहिए थे। नर्सिंग कर्मचारियों का उस घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था और उनका कार्य केवल मरीजों की देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

      प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की कि रेणु भाटिया अपने बयान तत्काल वापस लें और पूरे नर्सिंग समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उनका कहना है कि फिलहाल दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया है, लेकिन यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और व्यापक रूप दिया जाएगा।

      कर्मचारियों ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ यूनियन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल को और तेज किया जा सकता है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों में भारी रोष और असंतोष देखने को मिल रहा है।

  • रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!