रिश्वतखोर अधिकारियों का गढ़ बनी गुन्नौर तहसील ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रिश्वतखोर अधिकारियों का गढ़ बनी गुन्नौर तहसील !

😊 Please Share This News 😊

गुन्नौर (संभल)

गुन्नौर संभल की तीन तहसीलों में से एक है जिसमें भ्रष्टाचार के मामले हद से ज्यादा बढ़ चुके है। खास तौर से यह भ्रष्टाचार लेखपालों में देखा जा सकता है। यहां छोटे से छोटा जायज कार्य करने के लिए लेखपाल लोग अच्छी खासी रकम मांगते हैं। सही जांच के लिए भी फरियादी से रिश्वत मांगने की परंपरा आम हो चुकी है और पीड़ित व्यक्ति या तो रिश्वत दे या अपने घर बैठ जाए। क्योंकि यदि रिश्वत नहीं देता तो उसका कोई कार्य नहीं होता। इन्होंने इस कदर हद की हुई है कि आम व्यक्ति न्याय की उम्मीद ही छोड़ चुका है। यदि पीडि़त फरियादी अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देता है तो यह लेखपाल कहते थे कि अपने घर बैठो। इंसाफ मांग रहा है तो न्यायालय जाओ, हम कोई नहीं होते इंसाफ करने वाले। ये लोग फरियादी के खिलाफ ही रिपोर्ट लगा देती है। योगी सरकार में जितना शासन भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश कर रहा है, उतना ही ज्यादा प्रशासनिक स्तर पर यहां के अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेखपाल लोगों को सिर्फ पैसे और रिश्वत से मतलब है। रिश्वत देकर आप गैर कानूनी काम भी करवा सकते हैं। जायज को नाजायज और नाजायज को जायज भी करवा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!