मनीष यादव को बनाया गया भाकियू (असली) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मनीष यादव को बनाया गया भाकियू (असली) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष !

😊 Please Share This News 😊

गुन्नौर

जनपद संभल के गुन्नौर तहसील निवासी समाजसेवी मनीष यादव उर्फ राजा भैया को भारतीय किसान यूनियन(असली) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विदित रहे कि मनीष यादव उर्फ राजा भैया समाजसेवा के कार्यों में संलग्न रहते हैं।वे जनक्रांति एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ वे किसानों के हित की आवाज भी निरंतर उठाते रहते हैं।सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने उन्हें संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।उन्होंने मनीष यादव को नियुक्ति पत्र देकर उनको पद की शपथ भी दिलाई।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि मनीष यादव से आशा की जाती है कि वे संगठन को निरंतर मजबूत करने और आगे बढ़ाने में योगदान देते रहेंगे।इनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष यादव उर्फ राजा भैया ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और लगन से संगठन के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी,युवा मण्डल प्रभारी मोरध्वज यादव, हरिश्चंद्र यादव,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!