लखानी ग्रुप के चेयरमैन के पुत्र गुंजन लखानी का निधन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

लखानी ग्रुप के चेयरमैन के पुत्र गुंजन लखानी का निधन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 23 अगस्त ( अरुण शर्मा ) : देश के बड़े जूता निर्माता उद्याेग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी के पुत्र और ग्रुप के निदेशक गुंजन लखानी का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 49 वर्षीय गुंजन लखानी की परलोक सिधार जाने की खबर से पूरे शहर में शोक की लहार दौड़ गई। पिछले कई दिनों से गुंजन की हालत गंभीर बनी हुई थी और शहर के अनेक लोग उसके ठीक होने की कामना कर रहे थे। श्री लखानी को पिछले हफ्ते गुरुवार को ही फरीदाबाद के एशियन अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अंतिम यात्रा कल सुबह वीरवार को सुबह 11 बजे सेक्टर -14 स्थित उनके निवास स्थान से अजरौंदा स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जहां सारा देश चंद्रयान -3 के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने की ख़ुशी मना रहा है वहीँ प्रसिद्ध उद्योगपति गुंजन लखानी के चले जाने की खबर से फरीदाबाद उद्योगिक नगर शोक से गुज़र रहा है।
फरीदाबाद उद्योग जगत के भीष्म पितामह माने जाने वाले केसी लखानी शहर के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर लोगों के सुख दुःख , ख़ुशी गम में शरीक होते हैं। इस ओद्योगिक नगरी से उन्हें बेहद लगाव है, वह हमेशा शहर की तरक्की के लिए सोचते हैं। जहां उद्योग जगत में उनका बड़ा नाम है वहीँ उनके व्यवहार से शहर की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं , ओद्योगिक संस्थाओं , सभी दलों के राजनेताओं व लोगों के दिलों में उनके लिए विशेष स्थान है ,यही वजह है कि उनके बेटे की असामयिक मृत्यु से हर व्यक्ति को गहन दुःख पहुंचा है। लोग कामना कर रहे हैं कि गहन दुःख की इस घड़ी में ईश्वर लखानी परिवार को हिम्मत प्रदान करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!