चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 2 मई (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में 1 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुनीर है जो फरीदाबाद के धौज का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को वर्ष 2022 के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। जून 2022 में आरोपी ने धौज एरिया से एक आईसर कैंटर चोरी किया था और इसे चोरी करके भागने की फिराक में था कि पुलिस नाके को देखकर आरोपी इसे सैनिक कॉलोनी के पास छोडक़र फरार हो गया। पुलिस द्वारा चोरी किए गए कैंटर को उसी दिन बरामद करके आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी ठिकाने बदल बदलकर रहने लगा जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह बहुत ही शातिर का चोर है जो मौका लगते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!