चोरी व अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी व अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 अप्रैल (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने चोरी व अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अफसर उर्फ मच्छर है जो मेवात जिले का रहने वाला है और फिलहाल कैली गांव में रहता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध कट्टे सहित आदर्श नगर एरिया से काबू किया था। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले सारण एरिया में एक मकान में चोरी की थी जिसमें उसने एक मोबाइल फोन तथा कुछ आभूषण चोरी किए थे। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल तथा जेवरात बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभी है और अपने शौक के लिए यह देसी कट्टा बल्लभगढ़ बस स्टैंड से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इससे पहले लड़ाई झगड़ा चोरी इत्यादि वारदातों में शामिल रह चुका है और अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों की जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!