टीम पुरुष आयोग की टीम ने जेंडर इक्वेलिटी की मांग को किया प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

टीम पुरुष आयोग की टीम ने जेंडर इक्वेलिटी की मांग को किया प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 2 अप्रैल (अरुण शर्मा)। टीम पुरूष आयोग की टीम द्वारा बीके चौक पर जेंडर इक्वेलिटी की मांग को प्रदर्शन किया और एक पुतला भी फूंका। इसके बाद बीके चौक से नीलम चौक तक पैदल मार्च भी निकाला गया। इसके बाद जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
टीम पुरूष आयोग के संस्थापक नरेश मेंहदीरत्ता ने बताया कि ज्ञापन में पुरूष विरोधी असंवैधानिक कानूनी व्यवस्था के विरोध, महिला का परजीवी बनाने वाले स्थाई गुजारा भत्ता का विरोध, पुरूष आयोग का गठन करने, प्रस्तावित मैरिटल रेप कानून की मांग को रद्द करके, विवाह संस्था को बचाया जाये, घरेलू हिंसा कानून को लिंगभेद रहित किया जाए, स्वस्थ एवं पढ़ी-लिखी महिला को गुजारा भत्ता क्यों, धारा 497 को वापस बहाल करो, लिव-इन रिलेशन अवैध हो आदि मांग शामिल है।
इस मौके पर टीम पुरूष आयोग के संस्थापक नरेश मेंहदीरत्ता, सचिव अनुराधा भारद्वाज, उपाध्यक्ष महिमा मेंहदीरत्ता के अलावा अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, अनशनकारी बाबा रामकेवल, एडवोकेट राजेश खटाना, रविन्द्र सिद्ध, ए.पी. सिंह, युवा नेता जसवंत पंवार, राजेश वशिष्ठ, प्रवेश मलिक, सुनील यादव, भुवनेश्वर हिन्दुस्तानी, जगविजय, उमेश कुण्डु, सचिन तंवर, भगवान दास, संतोष बृजवासी, राजू बेदी, अवधेश ओझा, नंदी बाबा, बिजय सिंह, आर्यन मित्तल, राजेन्द्र प्रसाद बेतिया, हेमा, रूपम, आयुष, महेन्द्र मेंहदीरत्ता, मनीष जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!