विधायक नीरज शर्मा ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक नीरज शर्मा ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 2 अप्रैल (अरुण शर्मा)। एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने नंगला इन्कलेव पार्ट-1 में डिस्पेंसरी वाली पॉकेट की गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इन गलियों का निर्माण कार्य लगभग 54 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। गलियों के साथ-साथ इसमें नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
इस मौके पर डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया कि इन गलियों की स्थिति काफी दयनीय थी काफी समय से जर्जर पड़ी थी, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही थी जिसके बारे में उनके द्वारा समय समय पर विधायक श्री शर्मा को अवगत करवाया गया था। आज उसी कड़ी में विधायक नीरज शर्मा ने कार्य शुरू करवाया है इसके लिए वार्ड-9 की जनता विधायक की बहुत-बहुत आभारी है।
पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए वार्ड.9 नंगला एनक्लेव पार्ट 1 डिस्पेंसरी वाली पॉकेट एवं प्रिंस स्कूल के पीछे वाली गलियों का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
के.डी. स्कूल के निदेशक त्रिलोक चंद तंवर ने बताया कि हमारे एरिया का सारा विकास पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने करवाया था उसके बाद हमें 5 साल काफी परेशानी देखने को मिली, लेकिन अब विधायक नीरज शर्मा ने उसी कड़ी में इस क्षेत्र के विकास कार्यों को शुरू करवाया है। गलियों के बनने से लोगो को काफी फायदा होगा।
इस मौके पर ढोल नगाडों से वार्ड-9 के निवासियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा, त्रिलोक चंद तंवर, सुभाष शर्मा, ब्रिजलाल यादव, राजेन्द्र ठाकुर, गिर्राज मुदगिल, राहुल भडाना, भानू प्रताप, डॉ. एस.पी. सिंह, राजकुमार पांडे, भोपाल सिंह, नवाब सिंह, डॉ. सूरज यादव, जितेंद्र मोर, ओमप्रकाश एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!