मूलचंद शर्मा ने उप मण्डल स्तरीय सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मूलचंद शर्मा ने उप मण्डल स्तरीय सचिवालय का औचक निरीक्षण किया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 3 अप्रैल (अरुण शर्मा)। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को बल्लभगढ़ उप मण्डल स्तरीय सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमंडल स्तरीय सचिवालय जनता को समर्पित किया था। यहां एक छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठ कर जन समस्याओं का निपटान कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसी व्यवस्था के मद्देनजर औचक निरीक्षण किया गया है। जहां सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सफाई व्यवस्था और रिकॉर्ड को सही रखने की हिदायतें मंत्री जी ने अधिकारियों को दी।
इस मौके पर एसडीएम त्रिलोक चंद, डीसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी मनीष सहगल और तहसीलदार भूमिका लांबा व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जबकि औचक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में मौजूद वकीलों की समस्याओं का भी निपटारा किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!