आशा कॉन्वेंट स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आशा कॉन्वेंट स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 30 जनवरी (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित आशा कॉन्वेंट स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पांच स्कूलों के करीब 160 छात्र-छात्राओं ने साइंस प्रदर्शनी में बढ़-चढक़र भाग लिया और कई विषयों पर मॉडल्स को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। शहर के कई जाने माने समाजसेवी व शिक्षाविद् प्रदीप गुप्ता, शोभित आजाद, एडवोकेट तरूण अरोड़ा, मंशा पासवान, अलका आर्या, पूजा शर्मा, ललित मदान सहित अन्य गणमान्य लोग साइंस प्रदर्शनी में पहुंचे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के मॉडल्स देखे व छात्रों से उनके बारे में जाना और छात्रों की जमकर तारीफ की।
आपको बता दें की पिछले कई वर्षो से इस तरह की साइंस प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षाविद् राजेश मदान द्वारा किया जाता है और वर्ष 2023 की शुरुआत पर बच्चों के अंदर के छुपे हुए साइंस के हुनर को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जाता है। वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने साईस प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, सोलर पैनल, रोबोटिक्स, हाइड्रोलिक्स, फार्म इरिगेशन, सेव वॉटर, सेव फारेस्ट, सेव एन्वायरमेंट जैसे विषयों पर मॉडल बनाये है जिससे आने वाले समय में देश को बहुत फायदा होगा। छात्रों ने बताया कि करीब एक महीने की मेहनत से उन्होंने मॉडल्स बनाये है जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वहीं शिक्षाविद् राजेश मदान ने कहा कि बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। जिसमे बच्चे हिस्ट्री और साइंस को मिलाकर मॉडल्स प्रदर्शित। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें लगता है आने वाले समय में इन्ही में से कोई बच्चा बड़ा साइंटिस्ट बनकर देश का गौरव बढ़ाएगा।
इस मौके पर अध्यापिका अंजली, प्रियंका, संजय चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!