अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 30 जनवरी (अरुण शर्मा)। अवैध हथियार रखने के आरोप में क्राईम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल उर्फ बुधी है। आरोपी ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने आरोपी का अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से खेडी पुल सब्जी मंडी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी से अवैध हथियार के सम्बन्ध में लाइसेंस मांगा गया तो आरोपी लाइसेंस पेश नही कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना खेडीपुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को उत्तर प्रदेश के हाथरस से 3000 रूपए में किसी अनजान व्यक्तिसे खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!