विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी कुलदीप राजपूत को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी कुलदीप राजपूत को डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित !

😊 Please Share This News 😊

दिल्ली/चन्दौसी

      पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
हिन्दी को राष्ट्रभाषा की मान्यता हेतु सतत् प्रयासरत पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वतजनों को मेडल , प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर विद्या वाचस्पति तथा विद्या वाऱिधि सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार के मुख्य आतिथ्य, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्र “देवेन्दु” की अध्यक्षता, डॉ हरिभाई आर्यन एवं डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रुति कीर्ति सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
देश के विभिन्न प्रान्तों से आए हुए विद्वत जनों को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथि पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। संविधान में यह तय किया था कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।संस्था के कुलपति डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ का यह सारस्वत सम्मान हिन्दी लेखन , शिक्षा के उन्नयन , पर्यावरण जागरूकता , चिकित्सा सेवा , विधि सहायता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित जनों की विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाता है।
मुख्य वक्ता डॉ श्रुतिकीर्ति सिंह ने युवा पीढ़ी से हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में चन्दौसी निवासी प्रख्यात शिक्षाविद् और अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संगठन मंत्री कुलदीप राजपूत को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान, डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!