शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु आयोजित हुआ, बहजोई में राष्ट्रवादी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहीदों की श्रद्धांजलि हेतु आयोजित हुआ, बहजोई में राष्ट्रवादी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन !

😊 Please Share This News 😊

(आर. डी. काव्यकुल, सृजन और दिव्य गंगा की ओर से आयोजित हुआ भव्य समारोह)

बहजोई(संभल)

बहजोई स्थित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन कॉलेज में आर.डी. काव्यकुल, सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच और दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छब्बीस जुलाई रविवार को एक भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया गया।
सरस्वती वंदना के बाद जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शहीदों के सम्मान में हम सदैव तत्पर रहें, उन्हीं के सम्मान में आज भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी साहित्यकारों ने राष्ट्रवादी कविताओं को सुनाकर इस कार्यक्रम को ऊचाईयाँ प्रदान की हैं।
इस कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, पीलीभीत, नोएडा, आगरा, कानपुर,लखनऊ, मथुरा के साथ ही राजस्थान, उत्तराखण्ड, दिल्ली आदि राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों की उपस्थिति रही, उनके द्वारा आकर्षक काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद के डॉ रंजीत शर्मा रंग, सम्भल के व्यंग्यकवि अतुल कुमार शर्मा, बहजोई के दीपक गोस्वामी चिराग, अवधेश विद्यार्थी, सुशील त्रिवेदी अनुज, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, शांति राणा शांति,चित्तौड़गढ़ से डॉ दिनेश व्यास, बबीता शर्मा आदि ने पूरी जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया। सहयोगी के रुप में श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, ओजस्वी जौहरी सरल, दिनेश पाल सिंह दिव्य,डॉ नेहा बागडी, सरफराज हुसैन फराज,,ह्रदेश कुलश्रेष्ठ, अनीता गौतम, वंदना तिवारी, रूपेश कुलश्रेष्ठ, संजय कुमार, पूनम गंगवार, मोहिनी भटनागर, डॉ अनार सिंह अग्र,हेमन्त सक्सेना, अच्छे लाल तिवारी, अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ, शैलेन्द्र मिश्रा आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत मीनू रस्तोगी, नेहा मलय, अनन्त अग्रवाल, सुमन शर्मा ने उपस्थित सभी कलमकारों को स्मृति-चिन्ह, मोतीमाला एवं सम्मान पत्र भेंट कीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ शिवेश्वर पाण्डेय, नेहा मलय, अनन्त अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, अंजलि कौशिक, वैभव गुप्ता, राकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!