डॉ संदीप सचेत के बाल कविता संग्रह “चूहों को धमकाती बिल्ली” का हुआ भव्य लोकार्पण! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डॉ संदीप सचेत के बाल कविता संग्रह “चूहों को धमकाती बिल्ली” का हुआ भव्य लोकार्पण!

😊 Please Share This News 😊

बहजोई(संभल)।

      बहजोई स्थित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन कॉलेज में आर.डी. काव्यकुल, दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के बीच डॉ० संदीप कुमार सचेत की पांँचवी कृति तथा प्रथम बाल कविता संग्रह “चूहों को धमकाती बिल्ली” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज के कवि एवं कवित्रियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को सफल बनाया और श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। संभल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा एवं ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। पुस्तक पर विचार रखते हुए समीक्षक अतुल कुमार शर्मा ने बाल कविताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा इन्हें बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। हरिद्वार से पधारे दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय एवं समाजसेवी अजय कुमार शर्मा ने पुस्तक को मनोरम बाल कविताओं का संग्रह बताया तथा आर डी काव्यकुल के अध्यक्ष डॉ रंजीत शर्मा रंग ने इस कविता संग्रह को बाल जगत के लिए डॉ सचेत की अनोखी देन बताया। बहजोई के कवि दीपक गोस्वामी चिराग ने कहा डॉ.सचेत की पुस्तक चालीस शानदार बाल कविताओं का संग्रह है। जिसमें बच्चों की रुचिनुसार तथा शिक्षाप्रद कविताओं का समावेश किया गया है। यह पुस्तक रवीना प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई जो अमेजॉन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर सम्भव जैन, पूनम गंगवार, ज्योति गुप्ता, मीनू रस्तोगी, सुमनलता शर्मा, बबीता शर्मा, डॉ रंजीत रंग, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नेहा मलय ने एवं संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।

 

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!