गायत्री यज्ञ, भजन संकीर्तन, विचार गोष्ठी, गुरु पूजन के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गायत्री यज्ञ, भजन संकीर्तन, विचार गोष्ठी, गुरु पूजन के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा!

😊 Please Share This News 😊

सम्भल

      गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार गायत्री महिला मंडल एवं अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम गयात्री सेवा आश्रम पर धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर नेपाल सिंह तथा सुरेश कुमार ने संगीत वध गायत्री यज्ञ संपन्न कराया।
कृष्ण कुमार एडवोकेट विनीत भारद्वाज सुषमा गुप्ता प्रवेश कुमार अग्रवाल राजेंद्र सिंह गुर्जर आदि अनेक गायत्री परिजनों ने जगत जननी मां गायत्री को तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को तथा वंदनीय माता भगवती शर्मा को समर्पित भजन सुनाएं।
आयोजित विचार गोष्ठी में सुमनलता शर्मा, सुमन गुप्ता,कुमुद गोयल, धर्म सिंह,अमित गुप्ता, वैभव शर्मा ने गायत्री सेवा आश्रम की स्थापना, आश्रम की वर्तमान स्थिति भविष्य के लिए व्यवस्थाएं अपेक्षाएं जगत जननी मां गायत्री के परम वैभव को नमन करते हुए गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के जीवन परिचय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आर्य समाज के प्रधान सुशील गुप्ता भगत जी ने कहा की अक्सर देखने में आता है की नवोदय गुरु अपने भक्त और ईश्वर के बीच में दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं अपने ही नाम की जब तक कंठी माला फोटो पुस्तक देकर खुद को ही भगवान सिद्ध करते हैं, ऐसे में शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक अखिल विश्व गायत्री परिवार के संचालक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा अपने भक्त और भगवान के बीच द्वार बनकर जिस प्रकार जब तक स्वदेशी योग प्राणायाम आयुर्वेद धर्मशास्त्र अध्ययन सहित अनेक विधाओं और विधाओं का ज्ञान समाज को भरोसा वह आज के समय में अतुलनीय है। विचार गोष्ठी उपरांत गायत्री परिजनों विशिष्ट अतिथियों सामाजिक जनों एवं सभी आमंत्रित आगंतुकों ने अपनी शुद्ध आय का अंश गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के चित्र के समक्ष अर्पित करके विधि विधान से वेद मित्रों के साथ पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में आरती गायन हुआ प्रसाद वितरण हुआ। गयात्री सेवा आश्रम में सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन कुकिंग आदि की कक्षाएं चलती हैं जिम विशेष स्थान प्राप्त कुमारी बबिता कुमारी प्रीति और कुमारी रूपाली को मुख्य अतिथियों ने उपहार देकर सम्मानित पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री आश्रम के वरिष्ठ सदस्य चौधरी जयपाल सिंह ने की संचालन गायत्री सेवा आश्रम की मुख्य संचालिका डॉ. सविता गर्ग ने किया।

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!