पांच दिन पहले ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पांच दिन पहले ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 जनवरी (अरुण शर्मा)। पांच दिन पहले गुडगांव कैनाल पर किए गए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच 56 ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रामचंद उर्फ राम है, जिसकी उम्र 23 वर्ष है। आरोपी यूपी के कोसी का रहने वाला है और उसने बीबीए की हुई है। विगत 3 जनवरी की सुबह पुलिस द्वारा गुडग़ांव कैनाल के सेक्टर-25 पुल के पास एक शव बरामद किया गया था जिसका चेहरा पहचान में नही आ रहा था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी जिसके लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक कप्तान, कमलचंद, एएसआई कुलदीप, हवलदार आनंद व जोगेंद्र, सिपाही संदीप, अजीत, विनीत और सुरेंद्र का नाम शामिल था। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में की गई पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान आजमगढ़ के रहने वाले प्रलयनाथ उर्फ राजू के रूप में की जो फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में किराए पर रहता था और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने मामले में कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी रामचंद को कल संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लव ट्रायंगल में रंजिश के चलते प्रलयनाथ की हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रलयनाथ के पड़ोस में एक लडक़ी रहती थी जो आरोपी रामचंद के साथ एक कंपनी में काम करते थी और आरोपी रामचंद्र उस लडक़ी का सीनियर था। प्रलयनाथ तथा आरोपी रामचंद दोनों उस लडक़ी से प्यार करते थे। आरोपी रामचंद ने लडक़ी पर शादी का दबाव बनाया परंतु उसने शादी से इंकार कर दिया और कहा की वह प्रलयनाथ से प्यार करती है। लडक़ी फोन पर प्रलयनाथ से बातचीत करती थी जो रामचंद को पसंद नही था। इसको लेकर रामचन्द और प्रलयनाथ के बीच दो-तीन बार नोक झोंक भी हो चुकी थी। आरोपी इसी बात को लेकर प्रलयनाथ से रंजिश रखने लगा था। आरोपी ने प्रलयनाथ की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने इससे पहले 30 दिसंबर को भी हत्या के इरादे से प्रलयनाथ को गुरूग्राम कैनाल पर बुलाया था परंतु वह नहीं आया जिसके पश्चात आरोपी ने 2 जनवरी को बहाना बनाकर फिर से प्रलयनाथ को वहां पर बुलाया। उस दिन प्रलयनाथ ने शराब पी रखी थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर लोहे की रॉड प्रलयनाथ के सिर में दे मारी जिससे वह घायल हो गया। इसके पश्चात आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। शव की पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने वहां पर पड़े पत्थर से प्रलयनाथ के चेहरे पर चोट मारी तथा उसकी जेब से फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक निकालकर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की रॉड तथा चाकू बरामद करके आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जिसमे उसके कब्जे से मृतक का फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक बरामद की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!