एसी नगर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एसी नगर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 8 जनवरी (अरुण शर्मा)। शिवमती धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा एसी नगर क्षेत्र में गरीब, जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र क्रमश: कंबल, स्वेटर, जुराबें व ऊनी टोपी वितरित की। इसके बाद वहां उपस्थित बड़े बुजुर्गों व महिलाओं को दवाई भी वितरित की।
इस अवसर पर शिवमती धर्मार्थ ट्रस्ट की प्रधान एवं भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की महिला प्रमुख डा. विंध्या गुप्ता, बीजेपी पूर्वाचल जिला संयोजक राकेश सिंह, जिला सहसंयोजक विकास सिंह, सुनीता आदि मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुुए प्रधान डॉ विंध्या गुप्ता ने कहा कि हर सामथ्र्य मनुष्य को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करते रहने चाहिए। ऐसे कार्य करने से एक तो आपस में प्रेम भाव बढ़ता है, वहीं दूसरा कोई भी व्यक्ति प्राथमिक सुख-सुविधाओं से दूर नहीं रहता। उन्होंने कहा कि शिवमती धर्मार्थ ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, दंत चिकित्सा शिविर के अलावा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करती है। इसके साथ ही वर्ष में दो बार गरीब, जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित करते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!