विपक्ष के पास हैं अतीत के काले कारनामे और कलंकित नेतृत्व। सत्ता पाने के लिए देश तोडऩे वाले देश जोडऩे का नाटक कर रहे हैं – कृष्णपाल गुर्जर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विपक्ष के पास हैं अतीत के काले कारनामे और कलंकित नेतृत्व। सत्ता पाने के लिए देश तोडऩे वाले देश जोडऩे का नाटक कर रहे हैं – कृष्णपाल गुर्जर।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 7 जनवरी (अरुण शर्मा)। विपक्ष के पास हैं, अतीत के काले कारनामे और कलंकित नेतृत्व। सत्ता पाने के लिए देश तोडऩे वाले देश जोडऩे का नाटक कर रहे हैं, 1975 आपातकाल और 1984 सिख भाइयों पर अत्याचार जैसे न जाने कितने उदहारण है जब कांग्रेस ने देश तोडऩे का कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में अटल कमल जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। मंच का संचालन जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल और आरएन सिंह ने किया।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविद्र राजू, हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचन्द शर्मा, भाजपा फरीदाबाद के प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम चुनाव संगठनात्मक व्यवस्था प्रभारी डा.अरविन्द यादव, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, राजीव जेटली, स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, प्रवक्ता हुकुम सिंह भाटी, टिपरचंद शर्मा व जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम के साथ कार्यकारिणी की बैठक की विधिवत शुरुआत की गई। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित पहली जिले की कार्यकारिणी बैठक की बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद में पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया है और आगे भी सब मिलकर पार्टी को आगे बढ़ायेंगे। 70 सालों में जो नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 8 वर्षों में करके दिखाया है। जन-धन खाते खोलना, धारा-370 को हटाना, अयोध्या में भगवान का भव्य मंदिर बनाना, दिव्य काशी, भव्य काशी, उज्जैन में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार, देश के सभी तीर्थों को हाईवे से जोडऩा, नए हवाई अड्डे बनाना, पासपोर्ट कार्यालय खोलना, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देना, नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाना, भारत माला योजना, 6 लाख से ज्यादा गांवों में फाइबर केबल डालना अनेकों ऐसे काम हैं जो सिर्फ आठ साल में किये हैं। देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फरीदाबाद के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें गड्ढे मिले थे उन पर हमारी सरकार ने सडक़ बनाई है। फरीदाबाद में सडक़ों के अलावा हर घर में नल और नल में जल, पार्कों का सौन्दर्यकरण, अंडर पास, नहर पर पुल, कम्युनिटी सेंटर, मंझावली पुल, नए हाइवे आदि न जाने कितने ही विकास कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से किये हैं।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है। अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर जन-जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। मोदी मनोहर के नेतृत्व में सही मायनों में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। गोपाल शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में पार्टी का नया कार्यालय बनने से संगठन के कार्यों में वृद्धि हुई है। नए कार्यालय पर लगातार बैठक आयोजित की जा रही है। कार्यालय पर बैठक कर योजनाएं बनाना और उनका क्रियान्वन करना आसान हुआ है । नए कार्यकर्ताओं के जुडऩे से पार्टी मजबूत हो रही है और पार्टी के संगठन विस्तार के कार्यों में तेजी आ रही है। नवनिर्मित कार्यालय पर जिले की पहली कार्यकारिणी बैठक के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने संगठनात्मक वृत्त लिया और मंडल, मोर्चों व प्रकोष्ठ एवं विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
नगर निगम चुनाव संगठनात्मक व्यवस्था प्रभारी अरविन्द यादव ने आगामी नगर निगम चुनावों के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के नगर निगम चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें। चुनाव जीतना है तो आपने सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। अगर बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है।
जिले के सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा ने सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में सोशल मीडिया का विशेष और बड़ा महत्त्व है। सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों, जनहित और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सोशल मीडिया को माध्यम बनाये। सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग कैसे करेए इस विषय पर भी विस्तृत जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद और अपने प्रमुख नेताओं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आई पोस्टों को लाइक करें और शेयर करने का कार्य करें।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, धनेश अद्लक्खा, मनमोहन गर्ग, वजीर सिंह डागर, प्रवीण जोशी, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह, अनिल नागर, संजीव भाटी, लख्मीचंद भारद्वाज, पंकज पूजन रामपाल, जिला सचिव भारती भाकुनी, पुनीता झा, हरेन्द्र भड़ाना, रविन्द्र त्यागी, मुकेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मिडिया संयोजक विनोद गुप्ता, सोशल मिडिया संयोजक अमित मिश्रा, सचिन गुप्ता, राज मदान, जिले के प्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश में मोर्चा, भाजपा जिला पदाधिकारी, मडंल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री सभी जिला कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!